Nick Jonas ने अपने परिवार के जीवन की कुछ प्यारी बातें साझा की हैं। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी जोनास के बारे में बात की। निक जोनास ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस बारे में चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रियंका के साथ कोई गाना गाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। वह एक अद्भुत सिंगर हैं और इस वक्त भारत में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।” निक ने मजाक करते हुए कहा कि उनका सबसे अच्छा डुएट उनकी तीन वर्षीय बेटी मालती है।
प्रियंका के समर्थन की तारीफ करते हुए निक ने कहा, “एक साथी होना, जो न केवल आपके सपनों का समर्थन करता है, बल्कि आपके साथ खड़ा होता है, एक सपने जैसी स्थिति है।” निक ने प्रियंका के सुझावों को लेकर भी बात की और कहा कि वे अक्सर काम के बारे में चर्चा करते हैं।