कई बार हम एल्युमिनियम फॉयल का केवल पैकिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं जब कि इसका उपयोग और भी बहुत सी चीजों में हो सकता है।
- बेकिंग करते समय, अगर आपको बर्तनों की सफाई की चिंता है, तो फॉयल की दो-तीन लेयर बर्तन में डालकर काम आसान बना सकते हैं।
- जिद्दी दागों को हटाने के लिए फॉयल की बॉल बनाकर स्क्रब करें, लेकिन नॉन-स्टिक बर्तनों में सावधानी बरतें।
- कैंची और चाकू के धार को तेज करने के लिए भी फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- फल और सब्जियों को फ्रिज में रखने के लिए फॉयल में लपेटें, इस तरह वे जल्दी खराब नहीं होंगे।