शाम की भूख या लंच बॉक्स की टेंशन को छोड़ें! बच्चों को डेली एक ही चीज़ खाने में मज़ा नहीं आता, और ऐसे में आपको चाहिए एक ताज़ा व झटपट नाश्ता। ब्रेड चिली एक आसान और फास्ट रेसिपी है, जो आपको केवल 10 मिनट में तैयार हो जाएगी। इस रेसिपी को बनाने के लिए बस आपको चीज़ों को सही तरीके से मिलाना है।
सामग्री:
6 ब्रेड
2 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 टमाटर
1 हरी मिर्च
4-5 लहसुन की कलियां
1 चम्मच टोमॅटो सॉस
1 चम्मच चिली सॉस
1 छोटी चम्मच विनेगर
1 चम्मच सरसों और जीरा (छौंक के लिए)
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ता
बनाने की विधि:
ब्रेड के छोटे टुकड़े काट लें। कढ़ाई को गर्म कर के तेल डालें। फिर सरसों और जीरा डालें। जब ये पक जाएं, तब हरी मिर्च और लहसुन डालकर हल्का भूनें। प्याज डालें, फिर शिमला मिर्च और टमाटर मिलाएं। सारे सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में ब्रेड और नमक डालें, धनिया पत्ता से सजाएं और गर्मागर्म परोसें।