दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों के लिए IMD ने हीट वेव के लिए पीली चेतावनी जारी की है। आज से लेकर 8 अप्रैल तक तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों जैसे हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार, अगली कुछ दिनों में मध्य और उत्तरपश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।