बाबा रामदेव ने मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए कुछ सरल उपाय बताए हैं। अगर आप बाहर का खाना और मीठी चीजें खाने से बचें तो वजन कम करना आसान हो जाएगा।
इसके बजाय आप फल और सब्जियों पर ध्यान दें, जैसे कि सलाद, खरबूज और तरबूज। यदि आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी शरीर की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम हो जाएगी। बाबाजी का कहना है कि रोजाना लौकी का जूस पीने से भी वजन कम होता है और यह पाचन में मदद करता है। इसके अलावा, अश्वगंधा के पत्ते चबाने से भी वजन कम करने में लाभ होता है। नियमित एक्सरसाइज और योग भी वजन घटाने में सहायक होते हैं।