हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि उनके बारे में जो बयान वायरल हो रहा है, वह झूठा है। उनका कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से उनके इंस्टाग्राम को अनरिस्ट्रीक्ट करने की अपील की थी, पूरी तरह से गलत है।
भारतीय और पाकिस्तानी कलाकारों के बीच तनाव के चलते हाल ही में कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। हानिया ने कहा कि ऐसे समय में, जब संवेदनाएं भड़क सकती हैं, हमें एकजुटता, सच्चाई और दया के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे पहले सच्चाई की जांच करें और कठिन समय में करुणा का परिचय दें।