रकुल प्रीत सिंह का पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मिस इंडिया 2011 में समलैंगिकता पर सवाल का जवाब दिया था।
फरदीन खान ने उनसे पूछा था कि अगर उन्हें पता चले कि उनका बेटा गे है, तो वो क्या करेंगी। रकुल ने थोड़ी हिचक के बाद कहा, “अगर मुझे पता चले कि मेरा बेटा समलैंगिक है, तो मैं हैरान हो जाऊंगी। शायद मैं उसे थप्पड़ मार दूंगी। लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अपनी सेक्सुएलिटी चुनना हर किसी का अपना निर्णय है।” हालांकि, इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर रकुल को ट्रोल भी किया गया। कुछ यूजर उनकी प्रतिक्रिया से असहमत दिखे, जबकि दूसरों ने उनका समर्थन किया कि यह सामान्य भारतीय माँ का रिएक्शन हो सकता है।