अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा जारी 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने चीन को अपने लिए मुख्य खतरे के रूप में पहचाना है, वहीं पाकिस्तान को एक गौण सुरक्षा समस्या माना गया है।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर एक सशक्त नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने पर जोर दे रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने सामरिक तरीकों को सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है, जिसमें बैटलफील्ड न्यूक्लियर हथियारों का विकास भी शामिल है।
पाकिस्तान की सैन्य प्राथमिकताएँ क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद का सामना करना और न्यूक्लियर क्षमता में सुधार पर केंद्रित हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूती देने की कोशिशों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे उसकी सामरिक स्थिति में सुधार की संभावना बनी है।