आईपीएल 2025 का मुकाबला आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है।
SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। यह मैच SRH के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें जीत की सख्त जरूरत है। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछली हार से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। आज के मैच में गुजरात टाइटन्स के युवा तेज गेंदबाज़ जेराल्ड कोट्ज़ी अपने करियर की शुरुआत करेंगे।