आईपीएल 2025 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में क्वालीफायर-2 होने वाला है। इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि हारने वाली टीम का सफर यहीं रुक जाएगा। लेकिन अगर बरसात के कारण मैच रद्द होता है, तो अंक तालिका में सबसे ऊपर रहने वाली पंजाब किंग्स को सीधे फाइनल में जाने का मौका मिलेगा।
आईपीएल के नियमों के अनुसार, बारिश की स्थिति में स्थिति को देखकर वरीयता अंक तालिका में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम को दी जाती है। आज का मैच महत्वपूर्ण है और इसके साथ ही बारिश का खतरा भी है, इसलिए क्रिकेट बोर्ड ने पूरा मैच कराने के लिए 120 मिनट का एक्स्ट्रा समय निर्धारित किया है। अगर इन निर्धारित समय में भी मैच नहीं हो पाता, तो पंजाब किंग्स को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।