अपूर्वा मखीजा, जिन्हें द रिबेल किड के नाम से भी जाना जाता है, पिछले कुछ समय से “इंडियाज गॉट लैटेंट” विवाद के कारण चर्चा में हैं।


उन्होंने हाल ही में अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए थे, लेकिन अब एक चौंकाने वाले पोस्ट के साथ अपनी वापसी की है। उन्होंने साझा किया कि उन्हें विवाद के बाद कई अमानवीय टिप्पणियां मिली थीं, जिसमें वो गंभीर रेप की धमकियां भी थीं। इस बीच, अपूर्वा मखीजा पर रणवीर अल्हाबादिया के विवादास्पद बयानों के कारण कानूनी समस्याएं आने का भी सामना करना पड़ा है।