
रणवीर अल्लाहबादिया चर्चा में हैं। अपने विवादित बयान के चलते जो उन्होंने इंडिया’s गॉट लेटेंट शो में एक प्रतियोगी के सामने रखा था। बयान यह था: “क्या आप चाहेंगे कि आपके माता-पिता हर रोज सेक्स करें या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म कर देंगे?” इस बयान की वजह से उन पर कई FIR दर्ज की गईं।
हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल का आरोप है कि रणवीर और अपूर्वा मुखिजा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। जबकि समाय रैना और आशीष चंचलानी ने जांच में भाग लिया। इसको लेकर साइबर सेल कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया और रणवीर को लिखित माफी देना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की लेकिन उनके शब्दों को “अश्लील” करार दिया।
रणवीर के हालिया बयान के अनुसार, उन्होंने अपनी पॉडकास्ट को सुधारने का वादा किया है और लोगों से “एक और मौका” मांगा है। दूसरी ओर, अपूर्वा ने इस घटना के बाद अपनी मानसिक स्थिति को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें काफी दु:ख और तनाव का सामना करना पड़ा है।