भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) जनवरी 2025 से मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता में पीएचडी कोर्स शुरू करने जा रहा है।
यह कदम मीडिया और संवाद के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण होगा। इच्छुक विद्यार्थी IIMC की वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स से फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों विकल्प में अध्ययन संभव है। पीएचडी की न्यूनतम अवधि 3 साल और अधिकतम 6 साल होगी। यह एक सुनहरा अवसर है उन छात्रों के लिए जो मीडिया एवं संवाद में गहन अध्ययन करना चाहते हैं।