संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
यह मॉक टेस्ट छात्रों को परीक्षा के पैटर्न को समझने और अपनी तैयारी की जांच करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, ग्रुप A परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जेईइसीयूपी 2025 की परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक ग्रुप के लिए 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के साथ परीक्षा में तीन घंटे का समय निर्धारित है। सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।