‘Hera Pheri 3’: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने की शूटिंग शुरू |

बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) का तीसरा भाग आखिरकार शुरू हो चुका है। फैंस लंबे समय से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब ये सपना सच हो गया है!
शूटिंग हुई शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग कल से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। पहला सीन अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया। एक प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया, “हाँ, ये सच है! कल पहला सीन शूट हुआ, और सेट पर वही पुरानी ‘हेरा फेरी’ वाली मस्तीभरी वाइब्स थी!”
प्रियदर्शन ने संभाली डायरेक्शन की कमान
कई कानूनी और प्रोडक्शन से जुड़ी समस्याओं के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई थी। पहले Farhad Samji को डायरेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब Priyadarshan ने निर्देशन की जिम्मेदारी ले ली है।
फिल्म के प्रोड्यूसर Firoz Nadiadwala ने भी यह कंफर्म कर दिया कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा हैं और उनका किरदार कोई और रिप्लेस नहीं करेगा। यह खबर सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है!
अब देखना ये होगा कि ‘Hera Pheri 3’ अपने पहले दो पार्ट्स जितनी सुपरहिट होती है या नहीं!