इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई बोल्ड और संवेदनशील भूमिकाएँ अदा की हैं। इन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर उनकी को-स्टार असहज होती हैं, तो वे अंतरंग दृश्यों को रोकने में हिचकते नहीं।
वे हमेशा अपने सह अभिनेताओं के साथ दृश्यों पर चर्चा करते हैं ताकि सभी के लिए एक आरामदायक माहौल बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर सह-कलाकारों और निर्देशक के साथ अंतरंग दृश्यों पर खुलकर बातचीत करता हूं। कई बार, अगर सह-कलाकार असहज होते हैं, तो हम किसिंग सीन या डांस मूव को भी बंद कर देते हैं।” इमरान ने यह भी कहा कि पुरुषों को अधिक संवेदनशील और सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि महिलाएं अब अपनी बात कहने के लिए सशक्त हैं।
वर्तमान में, इमरान हाशमी फिल्म “ग्राउंड ज़ीरो” में नजर आएंगे, जो 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।