प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट कमेटी ने रेलवे मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत करीब 18,658 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएँ महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करेंगी, जिससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 1,247 किमी तक बढ़ जाएगा। इसमें शामिल हैं: सम्बलपुर और जरापड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन, खरसिया-नया रायपुर और पार्मालकासा के बीच पांचवीं और छठी लाइन, और गोंदिया एवं बल्हर्षा के बीच लाइन को डबल करना।

इन परियोजनाओं से नई स्टेशन बनाने के साथ-साथ करीब 3,350 गांवों और लगभग 47.25 लाख लोगों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। ये योजनाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं जो क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा देती हैं। रेल परिवहन की क्षमता बढ़ाने से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक साबित होगा।