परेश रावल, जो हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद सुर्खियों में हैं, आज 30 मई को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके दोस्त और अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है।
सुनील ने लिखा, “ऐसे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो इंटेलिजेंस और कॉमेडी दोनों में अद्भुत हैं। यह भी खास बात है कि आप एक असाधारण इंसान हैं। आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान, परेश जी।” इसके अलावा, रितेश देशमुख ने भी परेश को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। परेशान रावल का फिल्मी करियर बहुत लंबा और सफल रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल कॉमेडी बल्कि विलेन के किरदारों में भी कमाल किया है।