बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों की धूमधाम के बीच कई वर्षों से रोमांटिक ड्रामा की कमी महसूस हो रही थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि हमको जल्द ही एक मजबूत रोमांटिक कहानी देखने को मिलेगी। हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित “धड़क 2” की।
इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धांत चतुवेदी और तृप्ति डिमरी हैं। कुछ देरी के बाद, फिल्म दर्शकों के लिए तैयार है। और अब इसकी आधिकारिक रिलीज़ तारीख भी आ चुकी है: 1 अगस्त 2025। यह रोमांटिक ड्रामा समाज में जाति और वर्ग भेदभाव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि एक कठोर प्रेम कहानी का संकेत देता है।