भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में 100 से अधिक आतंकवादियों को खत्म कर दिया।
यह कार्रवाई भारतीय सेना की सटीकता और व्योवहारिकता को दर्शाती है। जबकि 1971 की जंग एक व्यापक सैन्य संघर्ष था, ऑपरेशन सिंदूर एक सीमित सैन्य कार्रवाई थी जिसका उद्देश्य आतंकवादियों को ठिकाने लगाना था। दोनों घटनाओं के लक्ष्य और संदर्भ अलग थे, इसलिए इनकी तुलना करना गलत है। भारत ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए न केवल आतंकवाद को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान को भी एक ठोस संदेश दिया।