भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म की घोषणा के एक दिन बाद, इसके निर्माताओं ने सोशल मीडिया से पोस्टर हटा दिया और माफी मांगी।
फिल्म के निर्देशक उत्तम माहेश्वरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस फिल्म का ऐलान उन जांबाजों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था जिन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। माहेश्वरी ने अपनी गहरी संवेदनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि फिल्म का उद्देश्य सिर्फ एक प्रेरणादायक कहानी बताना था।
उन्होंने कहा, “मुझे खेद है कि समय और संवेदनशीलता ने कुछ लोगों को असुविधा या दुख महसूस कराया।”