
नायसा देवगन भले ही बहुत कम पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं, लेकिन जब भी वो दिखती हैं, अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर राहुल मिश्रा का एक खूबसूरत लहंगा सेट पहना, जिसमें वो वाइन रंग में किसी स्टार से कम नहीं लग रही थीं।
डिजाइनर ने नायसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वो डीप वाइन कलर के लहंगे में चमकती नज़र आ रही थीं। इस लहंगे पर पेस्टल पिंक, सेज ग्रीन और मेटालिक गोल्ड से हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो डार्क शेड पर एक शानदार कंट्रास्ट दे रही थी। लहंगे का बॉर्डर स्पार्कलिंग हेमलाइन के साथ नेचर इंस्पायर्ड मोटिफ्स से सजा हुआ था।

उनका ब्लाउज़ डीप नेकलाइन बारीक कढ़ाई के साथ काफी मॉडर्न और यूथफुल लग रहा था। फ्लोरल मोटिफ्स, मिरर वर्क और सीक्विन्स के साथ वो पूरे लुक में किसी सपने जैसी लग रही थीं। उन्होंने इसे एक प्लम कलर की दुपट्टा के साथ स्टाइल किया था, जो सीक्विन्स और मिरर वर्क से सजा था और किनारे पर कढ़ाई की गई थी।
एक्सेसरीज़ की बात करें तो नायसा ने एक खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना था, जिसे मैचिंग डेंगलर ईयररिंग्स के साथ पेयर किया गया था। एक हाथ में बैंगल्स की स्टैक उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना रही थी।
मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने स्किन टोन को सूट करता हुआ डेवी बेस, वेल-डिफाइंड आईज़, शिमरी आईलिड्स, रोज़-टोन्ड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश लगाया था। उनके स्ट्रेट और ग्लॉसी बाल पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहे थे।
नायसा का ये लुक हर किसी के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन है – रॉयल, एलिगेंट और परियों जैसी खूबसूरत।