काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिया है।
काजोल ने स्पष्ट किया कि “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वह आने वाली है। वह 22 साल की हो गई है और मुझे लगता है कि उसने अपना मन बना लिया है।” काजोल ने नवोदित प्रतिभाओं को सलाह देते हुए कहा कि “कृपया सबकी सलाह मत लो, क्योंकि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि आपको क्या करना चाहिए तो 100 लोग कहेंगे आपको ये करना चाहिए।”
न्यासा को अक्सर पार्टियों, स्क्रीनिंग और इवेंट्स में देखा जाता है और वह अपने परिवार के साथ विभिन्न आउटिंग में भी शामिल होती है। काजोल जल्द ही फिल्म “माँ” में दिखाई देंगी, जिसमें वह एक मजबूत मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी की रक्षा करने की कोशिश कर रही है।
फिल्म “माँ” 27 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।