हाल ही में सनी देओल ने नीतेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाने की जानकारी दी।
इस फिल्म में राम का रोल रणवीर कपूर और सीता का साई पल्लवी निभाएंगी। सनी ने कहा कि उनका हनुमान का किरदार साइंस-फिक्शन की तरह होगा, जिसमें भारी वीएफएक्स और अद्भुत दृश्य होंगे। उन्होंने बताया कि भगवान में उनकी आस्था है और हर किरदार को निभाने के लिए उन्हें उसके अंदर पूरी तरह से घुसना होता है।
सनी के मुताबिक, यह एक मेगा फिल्म होगी और भारतीय सिनेमा इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।