
गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई अपने वॉर्डरोब में बदलाव करने की सोचता है। फैशन विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल लैवेंडर, पीच, और पेस्टल रंगों का बोलबाला रहेगा। Mary Jane फ्लैट्स, आरामदायक ड्रेसेस और ओवरसाइज्ड जैकेट्स भी ट्रेंड में रहेंगी। इन फैब्रीक के कपड़े, जैसे कि शिफॉन और ऑर्गेन्जा, गर्मियों में आपको सहजता का अनुभव कराएंगे। रहन-सहन में सादगी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे हर कोई अपने लुक में ताजगी ला सकेगा।
Summer Fashion Trends 2024:
गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है. इसके साथ ही लोगों ने अपने वॉर्डरोब का मेकओवर करना भी शुरू कर दिया है.
ऑफिस हो या पार्टी, हर जगह छाएगा जलवा, ट्रेंड के हिसाब से सजाएं वॉर्डरोबग
बात कॉलेज स्टूडेंट्स की हो, ऑफिस प्रोफेशनल्स की, होममेकर्स की, सेलिब्रिटीज की या आम लोगों की, मौसम बदलते ही हर कोई अपने वॉर्डरोब को बदलने की तैयारी में जुट जाता है. इस साल हीट वेव का अलर्ट जारी किया जा चुका है. ऐसे में हर किसी को समर फैशन ट्रेंड 2024 को ध्यान में रखते हुए ही अपनी शॉपिंग करनी चाहिए या आप चाहें तो पुराने कपड़ों को भी नए फैशन ट्रेंड के हिसाब से मिक्स एंड मैच करके पहन सकते हैं.
आम लोगों में छाएगा फैशन का जलवा
बीते कुछ सालों में फैशन के क्षेत्र में काफी बदलाव देखा गया है. पहले जो फैशन सिर्फ रैंप वॉक, फैशन शोज़ या फिल्मों में नजर आता था, अब वह कॉलेज, ऑफिस और कैजुअल पार्टी तक में अपनी जगह बना चुका है. अब लोग अपने आउटफिट में लेटेस्ट ट्रेंड और लग्जरी के साथ ही कंफर्ट का भी पूरा ख्याल रखते हैं. भारतीय परिवेश में अब भी चटकीले रंगों को महत्व दिया जाता है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पेस्टल कलर्स भी अपनी धमक बना चुके हैं.