बेंगलुरु में कर्नाटका रक्षा वेदिके ने फेमस गायक सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में कहा गया है कि सोनू ने एक शो के दौरान ऐसे कमेंट्स किए हैं जो कन्नडिगा समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं।
25 और 26 अप्रैल को एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान, एक छात्र ने उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की थी। इसके जवाब में सोनू ने कहा, “कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, यही वजह है कि पहलगाम में वो हादसा हुआ।” उनके इस बयान के कारण कर्नाटका में कई लोग नाराज हो गए हैं और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बहस चल रही है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोनू के बयान ने विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत पैदा की है, जिससे हिंसा का खतरा बढ़ गया है। कर्नाटक रक्षा वेदिके ने इस मामले में एक उचित जांच और सोनू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।