प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इस हमले ने हर भारतीय को दुखी किया है और सभी पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। मोदी ने पाकिस्तान को संदेश दिया कि कायराना हरकत करने वालों को दंड मिलेगा।
म्यांमार में आए भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए भारत ने Operation Brahma शुरु किया, जिसमें भारतीय वायुसेना और नौसेना ने तत्परता दिखाई। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी में देश की प्रगति और स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप्स के योगदान पर भी जोर दिया।