ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय सरकार ने सभी OTT प्लेटफार्मों, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल मध्यस्थों को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तान से आने वाली सभी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य सामग्री का प्रसारण बंद करें।
यह advisory 8 मई, 2025 को जारी की गई थी और यह उन नियमों के तहत है जो डिजिटल मीडिया और मध्यस्थों के लिए बने हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया है।
इसमें कहा गया है कि OTT प्लेटफार्मों और मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं को तुरंत ऐसे सभी कंटेंट को रोक देना चाहिए, जो पाकिस्तान से उत्पन्न होते हैं। यह निर्णय हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया है, जिसमें भारतीय बलों ने सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर जवाबी हमले किए थे।
Content को संयमित रखने की आवश्यकता के बारे में भी चेतावनी दी गई है ताकि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा न पहुंचे।