दिल्ली में 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल शुरू हो गया है। यह सुरंग दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास महिपालपुर में स्थित है। इसकी ट्रायल अवधि तीन दिन की है। इस सुरंग के उद्घाटन के बाद, दिल्ली के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। सुरंग का निर्माण द्वारका एक्सप्रेसवे को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और NH-48 से जोड़ने के लिए किया गया है।
सुरंग में विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले भित्ति चित्र विद्यमान हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। सुरंग का ट्रायल सफलता से संपन्न होने पर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इससे NH-48 पर ट्रैफिक में राहत मिलेगी और यात्रा का समय कम होगा।