यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र पर निशाना साधते हुए एक खिलौने के विमान के जरिए इसका प्रश्न उठाया कि जब राफेल विमान हैं तो वे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।
उनकी यह टिप्पणी पहालगाम आतंक हमले के संदर्भ में आई है, जिसमें निर्दोष लोग मारे गए। भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर पाकिस्तान का नरेटिव फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अजय राय ने सेना की भावना से खिलवाड़ किया। जब ये बातें सामने आईं तो कांग्रेस ने अपने नेताओं से ऐसे बयानों से बचने के निर्देश दिए थे। लेकिन अजय राय ने अपने आरोपों पर डटे रहते हुए कहा कि देश को कार्रवाई चाहिए।